भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि मंदसौर दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधारहीन, तथ्यहीन आंकड़े प्रस्तुत कर किसानों के साथ मजाक किया है। सारंग ने दावा किया कि किसानों की कर्जमाफी का कोई प्रश्न नहीं है, सरकार उन्हें शून्य प्रतिशत पर कर्ज दे रही है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों में आत्मसंतुष्टि का भाव है, यह हमारी उपलब्धि है। उन्होंने दिग्विजय सरकार का हवाला देकर कहा कि वर्ष 2003 में 1725 किसानों ने आत्महत्या की थी, 2017 में ये आंकड़ा 585 है। गांधी ने झूठ बोलकर लाशों पर राजनीति की, यह उचित नहीं है। उन्हें मुलताई गोलीकांड याद क्यों नहीं आया। मुलताई में कांग्रेस सरकार ने 18 किसानों को भूंज दिया था। मंत्री ने कहा कि राहुल का भाषण स्क्रिप्टेड नजर आ रहा था।
शून्य फीसदी पर कर्ज मिलेगा तो किसान कैसे कर्ज में डूबेगा: सिंह
मंदसौर में राहुल गांधी के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि उन्होंने किसानों की आत्महत्या का जो आंकड़ा प्रस्तुत किया है, उसका आधार शायद उन्हें भी पता नहीं होगा। वे बताएं कि60-65 सालों के उनकी पार्टी के कार्यकाल में विभिन्ना राज्यों में किसानों के साथ क्या-क्या हुआ।
उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों की कर्जमाफी की घोषणा पर कहा कि राहुल गांधी को शायद यह जानकारी नहीं है कि मध्यप्रदेश में सिर्फ शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज मिलता है बल्कि उसे 10 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाता है। किसान कर्ज के बोझ तले कैसे दबेगा? हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को व्यापक सिंचाई सुविधाएं दी गई हैं।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की हालत कितनी दयनीय हो गई है कि स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंच से यह कहना पड़ रहा है कि आज सभी लोग मंच पर इकट्ठे हैं और सभी एक होकर चुनाव लड़ेंगे। यह बात ही संकेत करती है कि कांग्रेस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
कांग्रेस मतलब सिर्फ नेहरू खानदान: अग्रवाल
भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का मतलब सिर्फ नेहरू खानदान है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर यही एक परिवार है, बाकी सब इस परिवार के उपयोग का साधन हैं। अग्रवाल ने सवाल किया कि 4 साल पहले तक सत्ता में रही कांग्रेस को किसने रोका था, मेड इन मंदसौर मोबाइल बनाने से। मध्यप्रदेश की जनता से मजाक करने से पहले राहुल जी जरा पंजाब और कर्नाटक में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की भी जानकारी दे देते जो आपकी राज्य या केंद्र में सरकार के दौरान बनी हो।
-
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
