राहुल का डोभाल के बेटे पर तंज, कहा- BJP की नई पेशकेश ‘अजित शौर्य’
राजनीतिक डेस्क। अमित शाह के बेटे जय शाह के बाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल एक वेबसाइट ने दावा किया है कि शौर्य डोभाल की संस्था 2014 से पहले एक केरल में जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ग्राफिक्स डिजाइन का काम करती थी। यह संस्था 2009 से काम कर रही है, मगर 2014 के बाद इसकी गतिविधियों में अप्रत्याशित रूप से तेजी देखी गई और जबरदस्त तरक्की हुई।

