राहत की खबर: 12 सितंबर से चलाएगा 80 स्पेशल ट्रेनें, IRCTC पर इस तारीख से होगी बुकिंग शुरू
Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। अनलॉक 4 में ट्रेनों के संचालन को लेकर आज रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है।
इसके अनुसार अब देश में 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू की जाएंगी और इन ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी। जरूरत के हिसाब से जहां भी नई ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी वहां क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी।
जल्द ही इस बारे में अधिसूचना जारी हो जाएगी। ये स्पेशल ट्रेनें मौजूदा वक्त में चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव (VK Yadav) ने बताया कि परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 05 जोड़ी विशेष ट्रेनें 03.09.20 से चलाई जा रही हैं।
कोविड-19 को देखते हुए, यह सूचित किया जाता है कि आरक्षित डिब्बों वाली इन ट्रेनों में यात्रा केवल कन्फर्म टिकट/ वैध यात्रा प्राधिकार के साथ ही यात्रा की जा सकती है। pic.twitter.com/si0E1OQjx0
उन्होंने यह भी बताया कि भले ही कोरोना संकट की वजह से कुछ निविदा और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर असर पड़ा हो लेकिन बुलेट ट्रेन परियोजना में अच्छी प्रगति हुई है।
उनहोंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, पटरियों के किनारे जमा कचरा हटाने के लिए दिल्ली सरकार और रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संयुक्त रूप से कदम उठाए गए हैं।
MEMU special trains between Katihar and Patna & Katihar and Samastipur to facilitate the smooth movement of candidates appearing in various competitive examinations. pic.twitter.com/9EWBajefPZ