बताते चलें कि राहुल गांधी समय-समय पर संघ और उसकी कार्य प्रणाली पर सावाल उठाते रहते हैं। हाल ही में राहुल गंधी ने जर्मनी में कहा था- भाजपा और आरएसएस के लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को जोड़ने का काम करती है।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राहुल गांधी को संघ ने अपने कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि राहुल गांधी ने इसे स्वीकार किया है या नहीं।

बताते चलें कि जर्मनी में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आरएसएस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संघ ने कहा है कि राहुल एक बार शाखा आ जाएं, तो उन्हें देश की आत्मा का ज्ञान हो जाएगा। आरएसएस प्रवक्ता राजीव तुली ने कहा था कि आखिर उन्हें बार-बार आरएसएस का सपना क्यों आता है। उन्हें इसकी चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

तुली ने कहा कि कांग्रेस की आज सिर्फ 44 सीटें हैं, ऐसा ही रहा, तो अगले चुनावों में उनकी स्थिति और भी खराब हो जाएगी। राजीव ने कांग्रेस नेताओं और राहुल को संघ की शाखा में आने का न्योता भी दिया था।