मध्यप्रदेश

राशन कार्ड में व्यवसाय लिखा ‘भीख मांगना ‘

इंदौर । हमारे प्रदेश में अब भीख मांगने को भी व्यवसाय की श्रेणी में माना जा रहा है। इसे बाकायदा राशन कार्ड में भी लिखा जा रहा है।

rashan card 23 06 2018

शुक्रवार को खंडवा के पुनासा विकासखंड में नरलाय का रहने वाला 45 वर्षीय भीमसिंह एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा तो उसका राशन कार्ड देखकर सभी दंग रह गए। दरअसल उसके राशन कार्ड पर व्यवसाय के स्थान पर भिखारी लिखा हुआ है।

राशन कार्ड पर ग्राम पंचायत नरलाय की सील भी लगी है। भीमसिंह सहायता संस्था में दवाई लेने पहुंचा था। उसे पैर के इलाज के लिए खंडवा से एमवाय अस्पताल भेजा गया था। पूछने पर उसने बताया कि वह परिवार में अकेला है। राशन कार्ड से दुकान से राशन लेता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply