Site icon Yashbharat.com

रायबरेलीः एनटीपीसी प्लांट में बॉयलर फटने से भड़की आग, 10 की मौत 100 झुलसे

ntpc accident

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार इकाई में बॉयलर फटने से भड़की भीषण आग से अफरातफरी मच गई है। इस आग में कई लोगों के झुलसकर हताहत होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक दस शव निकाले जाते देखे गए हैं और स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। घायलों की संख्या 100 के करीब होने का अनुमान है।

हादसे की गंभीरता को देखते ऊंचाहार सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन ड्यूटी पर बुला लिया गया है। अस्पताल के बाहर और भीतर पीड़ितों के परिवारी जनों की भीड़ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को हादसे के पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठी यूनिट हुआ है। इस हादसे में 25 लोगों को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। शेष घायलों को निकाला जा रहा है और निकट के अन्य अस्पतालों में भर्ती करा जा रहा है। अधिकारियों ने यूनिट को सील कर दिया है। वहां किसी को जाने की अनुमति नहीं है। लोगों ने चार शवों को निकाले जाते देखा है लेकिन अभी इनके मरने पुष्टि नहीं हो सकी है।

हादसे से जुड़े कुछ खास तथ्य –

यूनिट और उसके आसपास करीब 200 कर्मचारी मौजूद थे।

आग लगने के बाद लपटों में घिरकर सब इधर भागने लगे।

पुलिस और पीएसी के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दर्जनों एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

कुछ श्रमिकों की हालत नाजुक देखते लखनऊ रेफर किया गया।

फ़िलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

आग ऊंचाहार एनटीपीसी की 500 मेगावाट यूनिट में लगी।

परियोजना ने हाइड्रो टेस्टिंग में रिकार्ड स्थापित किया है।

बुधवार दोपहर बाद के हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

एनटीपीसी बॉयलर फटने से 200 से अधिक मजदूर घायल हैं।

इस भयावह हादसे में 4-5 श्रमिकों के मरने की सूचना है।

Exit mobile version