Monday, April 20, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Elections

राफेल मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल गांधी ने की कोर्ट की अवमानना

राफेल मामले में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने कोर्ट की अवमानना की है। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि बिना सबूत के आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी वही बोलते हैं जो उन्हें बताया जाता है। राफेल मामले में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को लेकर उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने आधे-अधूरे दस्तावेज पेश किए हैं। जो जमानत पर हैं वो देश को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम सब जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दस्तावेजों का आधा पैराग्राफ भी नहीं पढ़ा होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अदालत ने भी यह मान लिया है कि चौकीदार ने चोरी कराई। जबकि कोर्ट ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। यह अदालत की अवमानना है।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply