Site icon Yashbharat.com

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रदेश भर में अव्वल.

yashbharat mono

जबलपुर,यभाप्र। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने वर्ष 2017 में तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित समय से आरंभ कर दी गई हैं.. मंगलवार को परीक्षा के प्रथम दिवस से ही कुलपति प्रो कपिल देव मिश्र एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश वाजपेयी ने परीक्षा केन्द्रों के औंचक निरीक्षण किया और अधिकांश महाविद्यालयों में परीक्षाकार्य संतोषप्रद पाने पर प्रबंधन की पीठ थपथपायी। कुलपति प्रो कपिल देव मिश्र एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश वाजपेयी ने आगाचौक स्थित जानकीरमण महाविद्यालय का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लगभग सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस तरह कुलपति प्रो मिश्र ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एक बार पुनः सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रदेश भर में अव्वल हो गया है। हमने सुबह के सत्र में सभी कालेजों का निरीक्षण किया जहां प्रबंधन े शानदार व्यवस्थाओं के बीच कड़ाई के साथ परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालित करा रहा है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश वाजपेयी ने कहा कि किसी भी कालेज में अनियमित्ता नहीं मिली।

Exit mobile version