jabalpur

रात 12:30 बजे तक पटाखे गूंजे, नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का आदेश

जबलपुर। दीवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे फोड़ने को लेकर गाइडलाइन दी थी,जिसमें रात्रि 8:00 से 10:00 तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन शहर में रात 12:30 तक पटाखों का शोर गूंजता रहा। हालांकि पुलिस कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज के माध्यम से अपील की गईऔर सुप्रीम कोर्ट का आदेश ना मानने पर अवमानना की कार्रवाई करने की बात भी कही गई, लेकिन जमीनी स्तर पर थाना क्षेत्रों में नहीं दिखा, विशेषता थाना धमापुर में सुप्रीम कोर्ट के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गई , बावजूद पुलिस अपनी दिवाली मनाती रही। हालत तो यह थी कि थाना क्षेत्र के आसपास ही रात 12:30 बजे तक पटाखों का शोर गूंजता रहा। हमने जब थाना प्रभारी से इस बाबत जानकारी लेनी चाहिए तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Leave a Reply

Back to top button