कटनी। आज 24 दिसंबर को एसीसी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रमोद डेहरिया ने 65 मी जैवलिन थ्रो में कीर्तिमान बनाया।
उनके कीर्तिमान को देखते हुए आगामी 2 फरवरी 2024 से मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश टीम से भाग करने हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, जिला कीड़ा अधिकारी अनूप डागीवाल और सहयोगी सूनील रजक एवं अशोक राव आदि की उपस्थिति रही।

