Site icon Yashbharat.com

BJP की 11 सीटों पर शानदार जीत, कांग्रेस को 5 सीट से करना पड़ा संतोष, भतीजे ने बुआ को दिया झटका

2018 3image 18 22 294978000rajaysabha ll

राजनीतिक डेस्क। शुक्रवार को हुए सात राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा के 11 उम्मीदवार, कांग्रेस के 5, TMC के 4, TRS के 3 और JDU (शरद गुट) और सपा के 1-1 उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। कुल 17 राज्यों में राज्यसभा चुनाव हुए। इनमें से 10 में 33 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हुए। जिसमें बीजेपी की 8 सीट तो पहले से तय थी। वहीं सपा की 9वीं सीट भी पक्की थी।10वीं सीट के लिए ही पूरा महाभारत हुआ था। यहां बीजेपी के अनिल अग्रवाल और बसपा के भीमराव अंबेडकर में खिताबी मुकाबला था। 10वीं सीट के लिए बसपा की ओर से भीमराव अंबेडकर को सपा का समर्थन प्राप्त था। अनिल अग्रवाल को दूसरी वरियता के 300 से अधिक वोट मिले। जिससे उनकी जीत आसान हो गई। 10वीं सीट पर भाजपा के अनिल अग्रवाल ने बसपा के भीमराव अंबेडकर को हराया। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणामों के 9 सीटें बीजेपी की झोली में आई। एक सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार जया बच्चन ने भी जीत दर्ज कर ली है।

छत्तीसगढ़ः

उत्तर प्रदेशः

झारखंडः

पश्चिम बंगाल: 

आंध्र प्रदेशः

हरियाणा

मध्य प्रदेश

ओडिशा

गुजरात

उत्तराखंड

राजस्थान

महाराष्ट्र

केरल

तेलंगाना

कर्नाटक 

कर्नाटक की 4 राज्यसभा सीट के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों के लिए काटे की टक्कर में 1 सीट पर बीजेपी जबकि 3 सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 3, बीजेपी और जेडीएस ने 1-1 उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। जिसमें बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर जबकि कांग्रेस के डॉ एल हनुमनथैया, डॉ सईद नसीर हुसैन और जी सी चंद्रशेखर विजयी हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश

 

Exit mobile version