Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ऑटो चालक के इलाज के लिए की 10 हजार देने की घोषणा

Viral Video। ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने के वायरल हुए वीडियो के बाद कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर आटो रिक्शा चालक को इलाज के लिए 10 हजार रुपए देने की बात कही है। उन्होंन ट्वीट में लिखा है, ‘कौन है यह दो दरिंदे। इस तरह से ऑटो चालक या किसी को भी मारने का अधिकार इन युवकों को किसने दिया। दुर्घटना होने पर भी ऐसा व्यवहार मंज़ूर नहीं। यह छूट गुंडागर्दी ही है। मेरा तरफ से ऑटो रिक्शा चालक को 10000 रुपए इलाज के लिए दिये जाएंगे।’

मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई कि देखने वालों की रूह कांप गई। इतना ही नहीं जो बचाने गया उनको आरोपितों ने गालियां देकर धमकाया। मामला अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर का है। इस घटना से संबंधित जो वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा गया। बेहोशी की हालत में सेंटिंग की प्लेटें उस पर पटकी गईं। ऑटो चालक को उठा-उठाकर सड़क पर पटका गया। उसके बाद बाइक पर उल्टा लादकर हमलावर उसे थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए। वायरल वीडियो पर सोमवार को नजर पड़ते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम