राज्यपाल के आदेश का उल्लंघन, भाजपा ने जताई आपत्ति, भार्गव, नोरोत्तम मिले महामहिम से

भोपाल। मध्यप्रदेश में दी ग्रेट पॉलिटिकल ड्रामे ने कुछ देर पहले एक नया रंग ले लिया है। कल सोमवार 16 मार्च की विधानसभा की कार्यसूची से फ्लोरटेस्ट के संदर्भ के गायब होने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुये इसे राज्यपाल की अवहेलना बताई है।

अब से थोड़ी देर पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव तथा नोरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल लाल जी टण्डन से मुलाकात करते हुये अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अल्पमत की कमलनाथ सरकार सदन में बहुमत सिद्द करने से भाग रही है।

इस बीच राज्यपाल की ओर से एक ओर पत्र सीएम को लिख कर फ्लोरटेस्ट की प्रक्रिया हाथ उठा कर करने के लिए आदेशित किया गया है। कुलमिलाकर अब मध्यप्रदेश में संवैधानिक बहस भी शुरू हो गई है।

↑
Exit mobile version