Site icon Yashbharat.com

राजपाल यादव की उम्र में 9 साल छोटी लेकिन हाइट में 1 इंच बड़ी है पत्नी, दो बेटियों के है पापा

2017 9image 12 53 218368000rajpal yadav5 150642728 ll

मुंबई: एक्टर राजपाल यादव अपने कॉमिक अंदाज में लिए जाने जाते हैं। राजपाल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1999 में ‘दिल क्या करे’ फिल्म से की थी।जल्द अपकमिंग फिल्म ‘जुड़वां-2’ में नजर आने वाले हैं। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

राजपाल की त्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल एक इंटरव्यू देते वक्त किया था। उनका कहना था कि उन्होंने राधा से लव मैरिज की है वो उनसे उम्र में छोटी है लेकिन हाइट में 1 इंच बड़ी हैं।
2002 में राजपाल एक फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय’ की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई।
दोनों कनाडा के एक शहर कैलगरी में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में कपल ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों की काफी बातें एक-दूसरे से शेयर कीं।

दोनों ने वहां साथ में 10 दिन गुजारे लेकिन इन दिनों में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। लेकिन वापस आने के बाद भी ये दोस्ती टूटी नहीं, दोनों बराबर फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे। 10 महीने तक फोन कनेक्ट रहने के बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला ले लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद ही 10 जून 2003 में दोनों ने शादी कर ली।

राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं। उनकी बड़ी बेटी मौनी जहां करीब 13 साल की है तो वहीं छोटी बेटी हनी अभी 2-3 साल की है।

Exit mobile version