Site icon Yashbharat.com

राजधानी भोपाल में मिनी हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, पुलिस पर भी आरोप

30 12 2019 mp honey trap 19889295

भोपाल। राजधानी भोपाल में मिनी हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 3 युवकों को युवती के जाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग और की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया । फरियादी के बयान के मुताबिक लूट करने वालों में  पुलिस कर्मी भी शामिल था। एक के पास वायरलेस सेट और 2 के पास थे हथियार भी थे।

आरोपियों ने फरियादी से बंदूक दिखा कर की पैसों की लूट की, जानकारी के अनुसार आरोपियों ने फरियादियों को झूठे केस में फंसने की भी धमकी दी थी। आरोपियों ने मोबाइल के जरिये भी एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाये थे।

मामले में एक महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है। इस पूरे सनसनीखेज घटनाक्रम में योगेश विश्वकर्मा नाम के शख्स का आया नाम सामने आया जानकारी के मुताबिक वह पहले भी ऐसे मामलों में फस चुका है।

उधर पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मी नहीं थे। वारदात को अंजाम देने वाले असली या नकली पुलिस वाले इसको लेकर फिलहाल जाँच चल रही है। घटना राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में यह  वारदात घटित हुई। पुलिस जांच में जुटी, सेक्स रैकेट और ऐसी कई  और वारदातों का खुलासा हो सकता हैै। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। जिसमे तत्कालीन थाना प्रभारी हरीश यादव को निलंबित किया गया था। मिनी हनी ट्रैप का ये अयोध्या में दूसरा मामला है।

Exit mobile version