Site icon Yashbharat.com

हंगामे की भेंट चढ़ने वाले दिनों की सैलरी नही लेंगे NDA सांसद

parliament

नई दिल्ली। विपक्ष को शर्मिंदा करने के प्रयास में, केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग के सांसद वर्तमान बजट सत्र के उन 23 दिन का वेतन नही लेंगे जब कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी. कुमार ने संसद के दोनों सदनों में हंगामे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह ‘लोकतंत्र विरोधी’ राजनीति कर रही है.संसदीय कार्य मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित होने से रोका जो करदाताओं के धन की ‘आपराधिक क्षति’ है. उन्होंने कहा कि भाजपा और कई सहयोगी दलों वाले राजग के सांसद सत्र के बाधित हिस्से के लिए अपना वेतन नही लेंगे. यह सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है.

Exit mobile version