Thursday, May 14, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

राघौगढ़-नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की आरती शर्मा जीतीं

राघौगढ़। गुना‍ जिले के राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव में मतगणना जारी है, यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा ने भाजपा की मायादेवी अग्रवाल को 5 हजार से ज्यादा मतों से हराया। कांग्रेस की आरती शर्मा को 17613 वोट मिले और मायादेवी अग्रवाल 12032 वोट मिले। 24 में से 20 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते वहीं केवल 4 वार्ड पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करवा पाई।

पिछले 20 वर्षों से राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृहनगर होने से नपा चुनाव प्रदेशभर में चर्चित रहा। वहीं इस बार चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार के लिए आए और उनकी सभा के बाद कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

चुनाव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी आए। कांग्रेस की तरफ से विधायक जयवर्धन सिंह ने मोर्चा मुख्य रुप से संभाला। हालांकि, अंतिम दिन पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ नजर आए थे। मतगणना के लिए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply