jabalpur
रद्दी चौकी क्षेत्र मे फर्नीचर शोरूम में लगी आग

जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत रद्दी चौकी स्थित पलक फर्नीचर्स में आग लगने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्षेत्रीय जनों ने आनन-फानन में अग्निशामक दल को अग्नि दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत जारी कर दी समाचार लिखे जाने तक अग्निशामक कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था।








