jabalpur

ये दिग्गज स्वंय को नही दे पाएगें वोट

जबलपुर यभाप्र । विधानसभा चुनाव में उतरें तीन प्रत्याशी अजय विश्रोई,लखन घनघोरिया,इंदू तिवारी स्वंय को वोट नही दे पाएगें। ऐसा इसलिये हो रहा है कि दिग्गज जिन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है उनका नाम क्षेत्र के मतदाताओं की लिस्ट में शामिल नही है। प्रत्याशियों ने ये जानकारी चुनाव में दाखिल किये गए शपथ पत्र में दी है। विश्राई पाटन से चुनाव लड़ रहे है जबकि उनका स्थाई निवास नया गांव में स्थित है। वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाता है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया का निवास खटीक मोहल्ला में स्थित है जो उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत आता है। दूसरी बार चुनाव लड़ रहे पनागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंदू तिवारी उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के रहवासी है।
लक्ष्मी बेन बने कांग्रेस महासचिव
संदीप मोनू अग्रवाल सचिव नियुक्त
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रभाष शेखर जी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल की अनुशंसा पर कांग्रेस नेता लक्ष्मी बेन को प्रदेश महासचिव एवं संदीप मोनू अ्रवाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर उनके सभी ईष्ट मित्रों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply