उत्तरप्रदेश
यूपी में बड़ा हादसा, ऑटो पर ट्रक पलटा, 11 लोगों की मौत

लखनऊ। एनएच 1 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ऑटो पर ट्रक के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। घटना सिरसागंज की है। ट्रक बेकाबू होकर ऑटो पर गिर गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना में कार व टेंपो ट्रके नीचे दब गए हैं। तत्काल मौके पर क्रेन को बुलवाकर ट्रक को उठवाना पड़ा।








