jabalpur

युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने नेशनल हाइवे -7 पर किया चक्काजाम

जबलपुर । जबलपुर में कल छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या के विरोध में आज नेशनल हाइवे -7 पर लोगों ने चक्काजाम किया। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हत्याकांड का विरोध करते हुए चक्काजाम किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गौरतलब है कल छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिंगरहा महल इलाके में कन्हैया सिंगरहा नाम के युवक की हत्या कर दी थी। कन्हैया सिंगरहा (27) मंगलवार की सुबह अपने दोस्तों दुर्गेश और गौरव सोंधिया के साथ बाइक से आनंद कुंज के पास चाय पीने जा रहा था। रास्ते में उसे लोधी मोहल्ला निवासी सौरभ लोधी, भोला लोधी, अंतरिक्ष बर्मन और प्रशांत लोधी मिले। आरोपितों ने पुराने विवाद का जिक्र करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी थी। कन्हैया ने विरोध किया, तो चारों ने उस पर चाकुओं से उसकी पसली के पास हमला कर दिया। हमले में कन्हैया की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Back to top button