Site icon Yashbharat.com

युवकों से 60 किलो रेलवे का कोयला बरामद, यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से कर रहे थे चोरी

unnamed 14

कटनी। मुड़वारा यार्ड में सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी से कोयले की चोरी करते हुए आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकेजे से सागर की ओर जा रही कोयला लोड मालगाड़ी मुड़वारा यार्ड के समीप सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी थी। जिसमें चढ़कर झर्रा टिकुरिया निवासी 40 वर्षीय बुच्ची उर्फ मुकेश शर्मा व दुर्गा चौक खिरहनी निवासी सोनू चौधरी नामक युवक कोयले की चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर आरपीएफ उपनिरीक्षक दीपचंद सिंह, आरक्षक आशीष उरमलिया, आरक्षक केशबली पहुंचे और दोनों युवकों को कोयले की चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2 नग प्लास्टिक की बोरियोंं में 60 किलो कच्चा कोयला बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 600 रूपए बताई जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Exit mobile version