मध्यप्रदेश

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन से ज्यादा …

डिंडोरी। डिंडोरी में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को फिलहाल स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को गंभीर चोट भी आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लकी ट्रेवल्स की बस डिंडोरी से जबलपुर जा रही थी। विक्रमपुर चौकी के आनाखेड़ा गांव के पास बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे उतरी और सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकांश घायल बस की कैबिन में बैठे थे।

जब बस अनियंत्रित हुई तो पूरा घटनाक्रम अचानक हो गया। यात्रियों को संभलने का मौका मिलता इससे पहले ही बस पेड़ से जा टकराई। कुछ यात्री कैबिन में ही फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मदद कर बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

कुछ यात्रियों को एम्बुलेंस जबकि अन्य को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Back to top button