उमरिया । उमरिया में हुई बस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस हादसा सुबह 11 बजे उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस एक ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ।

ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस को चला रहा था। बस डिंडोरी के शाहपुर ब्लॉक से पाली जा रही थी। बस अजय ट्रेवल्स की है। घायलों को पाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि 5 गंभीर घायलों को उमरिया के अस्पताल भेजा गया है।

bus%20two(1)