Site icon Yashbharat.com

यात्रियों के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख की लूट

indian railway Train Engine

सिकंदराबाद एक्सप्रेस में वारदात: रेल पुलिस मौके पर
जबलपुर नगर संवाददाता। सिकंदराबाद से चल कर दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12791 में रात 12.50 बजे के लगभग अज्ञात लुटेरों ने एस-3 कोच में चार यात्रियों के मारपीट कर लूट करने के बाद सोनतलाई स्टेशन में चेन पुलिंग कर फरार हो गए इस घटना में जहां अनेंक यात्री घायल हो गए वही इस घटना की खबर जैसे ही रेल पुलिस को लगी तो वह दलबल सहित मौके पर पहुंच कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात हुई इस घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक रेल सुनील जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि सिकंदराबाद से चल कर दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12791 रात को इटारसी स्टेशन से रवाना हुई थी जिसमें रनिंग ट्रेन में कुछ अज्ञात बदमांश सवार हुये और उन्होंने एस-3 कोच में सवार चार यात्रियों के साथ लूट पाट करने के बाद सोनतलाई स्टेशन में गाड़ी की चेन पुलिंग करने के बाद उतर कर भाग खड़े हुये लूटे पिटे यात्रियों द्वारा इस घटना की सूचना कंट्रोल को दी गई जिसके बाद संबंधित अमला हरकत में आते ही घटना स्थल पर पहुंचा और इस पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
महिलाओं से छीने जेवरात
वहीं इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात इटारसी और सोनतलाई के बीच हुई इस वारदात में एस/3 में सवार चार यात्रियों के साथ जिसमे महिलाएं भी शामिल है उनके साथ अज्ञात बदमांशो द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें सोने की चैन,चूडिय़ां एवं अन्य जेवरात पर हाथ साफ किया और सोनतलाई स्टेशन आने के पूर्व गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोकने के बाद सभी लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार हो गए।
घटना से अमले मे फैली सनसनी
देर रात सिकंदराबाद एक्सप्रेस में हुई लूट की वारदात के बाद पूरे महकमें में सनसनी फैल गई है इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ लाख की लूट होने की खबर है। मौके पर आरपीएफ,जीआरपी एवं जिला पुलिस की टीमें पहुंच गई है जो आस पास के संदिग्धों से पूछताछ करने में लगी हुई हैं।

Exit mobile version