Saturday, May 2, 2026
Latest:
jabalpur

यातायात नियमों की अनदेखी कर युवा दौड़ा रहे वाहन

जबलपुर,यभाप्र। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना स्वयं के अलावा अन्य वाहन चालकों को भी भारी पड़ सकता है। यह यातायात नियमों के खिलाफ है। पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार वाहनों चालकों को े समझाईश दे रहे हैें , लेकन कई दुपहिया व चार पहिया वाहन चालक मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते नजर आते है। कई बार ऐसे वाहन चालक खुद दुर्घटना का शिकार हुए है तो कई बार उन्होंने अन्य वाहन चालकों व राहगीरों को मुश्किल में डाला है। बाइक से फर्राटे भरते युवा एक हाथ में मोबाइल थाम बात करते चलने को स्टाइल समझने लगे है। हद तो यह है कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे चालकों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई ही अमल में नहीं लाई जाती।

लापरवाही के फर्राटे

खासकर युवा वाहन चालक भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम चौराहों से रास्ता पार करते समय भी कान में मोबाइल लगाकर स्टेयरिंग घूमाते रहते है। शहर के सभी व्यस्त रूटों की ओर जाने वाले सड़कों यीां तक की गली मोहल्ले व चौराहों में यह नजारा दिखाई देता है। इतना ही नहीं सकरे मार्गेां पर भी युवा दुपहिया वाहन चालक बतियाते हुए मोटरसाइकिलों के हैंडिल दाये-बाये मोड़ते रहते है।

क्यों होते है हादसे

अक्सर खाली रहने वाले रोड पर सरपट वाहन दौड़ाना सरल है, लेकिन हाई वे पर बीच-बीच में बने डिवायडर के कट मोबाइल पर बात करते वक्त भारी पड़ सकते है। इन कट व बायपास पर जरा सी चूक से कई बार हादसे हुए है। एक हाथ से वाहन चलाने वाले चालकों को तो संभलने का अवसर भी नहीं मिल पाता है।

 

 

 

 

 

फोटो

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply