शहडोल। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी दलबदल कर एक दूसरे के सामने खड़े हैं। भाजपा से हिमाद्री सिंह और कांग्रेस से प्रमिला सिंह प्रमिला सिंह आमने-समाने है। संसदीय क्षेत्र में 11 बजे तक 31.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही मतदान केन्द्रों में लोगों की कतार देखी गई। जो अब तक जारी है। यहां जयसिंहनगर विस क्षेत्र में दो, शहडोल शहर में एक ईवीएम में खराबी आई थी, जिसे सुधार लिया गया। यहां बूथ क्रमांक 187 में एक मतदान कर्मी की तबीयत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालपुर में ईवीएम में खराबी होने के कारण एक घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। कई मतदान के बहिष्कार की भी खबरें हैं











Leave a Reply