Wednesday, April 15, 2026
Latest:
Latestअजब गजबअंतराष्ट्रीय

यहां सरकार ने जैंडर के हिसाब से किया लॉकडाउन, बाहर निकलने के लिए अलग-अलग दिन तय

नई दिल्‍ली। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से घरों में कैद होने को मजबूर है और उनपर सरकार की तरफ से कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ देश ऐसे भी हैं जिन्‍होंने इसको लेकर कुछ नया और अलग करने की कोशिश की है। ये हैं पेरू और पनामा।

इन्‍होंने जो उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है फिलहाल वो विश्‍व के किसी दूसरे देश में नहीं है। यहां पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लागू है। लेकिन इस लॉकडाउन के अंदर लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए छूट भी दी गई है। लेकिन इस छूट के लिए जो तरीका सरकार ने तलाशा है वो एकदम अलग है।

पेरू और पनामा की सरकार ने जैंडर के हिसाब से इस लॉकडाउन में लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकलने की छूट दी है। आपको भले ही ये मजाक लगे लेकिन ये सच है। इस छूट के दौरान अलग अलग दिनों पर महिलाएं और पुरुष अपनी-अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं।

इनमें से पेरू में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को केवल पुरुष ही घरों से बाहर अपना जरूरी सामान लेने निकल सकते हैं। वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को महिलाओं को बाहर निकलने की आजादी दी गई है।

लेकिन पनामा में इसके उलट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को केवल पुरुष ही बाहर निकल सकते हैं और सोमवार, बुधवार और शुक्रवार में केवल महिलाओं को ही बाहर जाने की इजाजत दी गई है। रविवार के दिन दोनों देशों में किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम