नई दिल्ली: राजस्थान के पाली शहर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां पुलिस ने बुधवार की रात कुछ लोगों को हिरासत में लिया जो ‘लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेच रहे थे। ये सभी आरोपी खानाबदोश परिवार से आते हैं और तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से बड़ी मात्रा में ऐसे गुब्बारे मिले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

सूचना के बाद हुआ गिरोह का खुलासा
पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ। खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम ने शहर की नागा बाबा बगीची के सामने से पाकिस्तान से जुड़े गुब्बारे बेच रहे लोगों को पकड़ लिया। गुब्बारे बेचने वाले सभी लोग जयपुर शहर के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, यह सभी गुब्बारे उन्होंने जोधपुर के घंटाघर इलाके में दुकानों से खरीदे थे।
जोधपुर जाकर छानबीन करेगी पुलिस
मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए अब पुलिस जोधपुर जाकर छानबीन करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह शहरी लोग नागा बाबा बगीची में गणेश मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, बुधवार की रात भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। वहीं मंदिर के बाहर फुटपाथ पर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे बेच रहे थे। लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि उन सभी गुब्बारों पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ हैे।
लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना
दर्शन करने आए लोगों ने गुब्बारे बेचने वालों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। औद्योगिक थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद गुब्बारे बेचने वाली महिलाओं और पुरुषों से काफी संख्या में ऐसे गुब्बारे जब्त कर उन लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि, गिरफ्तार हुए लोगों में खानाबदोश परिवार का मुखिया कैलाश भी शामिल है।
पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है पुलिस
मुखिया कैलाश ने पुलिस को बताया कि, उसने जोधपुर के घंटाघर इलाके में स्थित दुकानों से ये सभी गुब्बारे खरीदे हैं, लेकिन उनके समुदाय के किसी भी व्यक्ति को इस बात के इल्म नहीं था कि उन गुब्बारों पर क्या लिखा है। बता दें कि पुलिस अभी भी पकड़ं गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जिस दुकान से ये गुब्बारे खरीदे गए हैं उसकी खोज शुरू कर दी गई है।
-
YASHBHARAT.COM कार्यालय में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आजादी की वर्षगांठ, गरिमामय कार्यक्रम में संपादक आशुतोष शुक्ला ने किया ध्वजारोहण -
इंडोनेशिया में विनाशकारी भूकंप: 7.7 की तीव्रता वाले झटकों से 40 की मौत, फिर आया 6.5 का दूसरा बड़ा झटका -
15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान: उमरिया की रक्सा पंचायत में पुली खराब होने से आधे में लटका रहा तिरंगा; डंडे से जद्दोजहद करते दिखे सचिव -
तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, 15 अगस्त की सुबह बहोरीबंद के नीमखेड़ा मोड़ पर दर्दनाक हादसा -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
विजयराघवगढ़ किले पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वजारोहण- क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए विधानसभा विकास के विजन को रखा सामने -
विजयराघवगढ़ किले पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए विधानसभा विकास के विजन को रखा सामने -
Google Doodle: स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने सजाया ‘सांस्कृतिक वस्त्रों’ का डूडल, दिया देश की एकता और विविधता का संदेश -
‘आंखों के सामने रस्सी से बांधकर पीटा…’ संस्कार नशामुक्ति केंद्र बैंक मैनेजर हत्याकांड में चश्मदीद पूर्व फौजी ने कोर्ट में सुनाई खौफनाक आपबीती -
कश्मीर में बदलाव की बयार: लश्कर कमांडर आबिद रमज़ान के माता-पिता ने शोपियां स्थित घर पर फहराया तिरंगा -
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान-मध्य प्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता (UCC) -
80वां स्वतंत्रता दिवस: ‘छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, समय और अवसर हमारा है’-लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें -
LPG Gas e-KYC: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम- वरना नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर और बंद हो जाएगी सब्सिडी -
जन-विश्वास अभियान: CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई; बड़वानी में 7 अफसर निलंबित, स्कूल पहुँचकर बच्चों को दी AI की सीख -
Independence Day Special: AI ट्रेनिंग, जेन-जी और ‘दिमागी नक्सल’; जानिए पीएम मोदी के 75 मिनट के भाषण के 5 सबसे बड़े ऐलान -
स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन: ‘दुनिया में संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत, 80 करोड़ को राशन और 3 करोड़ बनीं लखपति दीदी’ -
80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी; 13 जांबाज मरणोपरांत होंगे सम्मानित -
इस 15 अगस्त हर किसी के व्हाट्सएप पर छा जाएगा आपका स्टेटस- बस देख लें ये जादू… -
144 संपत्तियों से स्टे हटवाने हाई कोर्ट जाएगा नगर निगम; 1,000+ आवासीय परिसरों में सीलिंग की तैयारी -
DRI का ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’; भोपाल स्टेशन से महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 नाइजीरियाई समेत 5 पकड़े गए
