यशभारत फॉलोअप-सरकारी गेहू की चोरी, 20 दिनों बाद भी नहीं हुई एफ.आई.आर.

जबलपुर। विगत दिनों 27 दिसंबर को एम पी वेयर हाउसिंग की पाटन शाखा के सतचण्डी वेयरहाउस से 1300 क्विंटल गेहूं चोरी होने की खबर सामने आई थी जिसमें एम.पी.वेयरहाउसिंग के कर्मचारियों और वेयरहाउस मालिक की भूमिका संदिग्ध है। सरकारी नियमों के मुताबिक गेहूं की कीमत लगभग 30 लाख है जो कि राशन दुकानों में बटनां था मामला गंभीर होने के बाद भी इस पर 20 दिनों में कोई भी कार्यवाही नही हुई है। जबकि यशभारत पहले भी इस मामले के विषय में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर चुका है।
1300 क्विंटल गेहूं हो गया गायब, अधिकारी झाड़ रहे पल्ला
अधिकारी झाड़ रहे पल्ला
इस पूरे मामले में विभाग के आल्हा अधिकारी कहीं न कहीं कन्नी काटते दिख रहे है। न तो वे इस विषय में कोई कार्यवाही कर रहे है। ना ही कोई ठोस जवाब दे रहे है। विभाग के रीजनल मैनेजर पूरी जिम्मेदारी ब्रांच मैनेजर पर डाल रहे है। जबकि अधिकारी होने के नाते उनका भी दायित्व बनता है जबकि वे जिस ब्रांच मैनेजर पर जांच की जिम्मेदारी डाल रहे है। उसकी भूमिका खुद संदेह के घेरे में है।
पुलिस क्यों है खामोश
पूरे मामले में विभागीय लोगों की संलिप्तता होने के चलते अधिकारियों की खामोशी तो समझ आती है लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की खामोशी सवाल उठा रही है। न तो इस मामले में अभी तक कोई एफ.आई.आर. हुई है ना ही जांच ने कोई गति पकड़ी है जबकि मामला सरकारी माल की चोरी का है ऐसे में पुलिस का हाथ पर हाथ रखे बेठे रहना हजम नहीं हो रहा है।
पूरी जिम्मेदारी ब्रांच मैनेजर की है वह अपने हिसाब से देखे और कार्यवाही करे।
जिसके लिए मैने उसे स्वतंत्रता दे रखी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक, एम.पी. वेयरहाउसिंग
अभी इस मामले में एफ आई आर नहीं हुई है जांच चल रही है। जल्द ही चीजे सामने आईगीं।
पी.पाण्डे
टी.आई. पाटन








