Site icon Yashbharat.com

यशभारत के आशुतोष को महर्षि पत्रकारिता सम्मान

ashutosh shukla

जबलपुर। 15 वर्षों के प्रतिष्ठित महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में यशभारत संपादकीय विभाग के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष शुक्ला सम्मानित होने जा रहे हैं।

यह पहला अवसर है जब कटनी से इस गौरवशाली पुरूस्कार के लिए कटनी जिले से पत्रकार का चयन हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन कल 12 जनवरी को जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में होगा जिसमें बतौर अतिथि पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, महापौर स्वाति गोडबोले, युवा उद्योगपति बाबू विश्वमोहन, महाकोशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रभात साहू, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एस के मुद्दीन व विधायक अशोक रोहाणी मौजूद रहेंगे।

यह समारोह विगत 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज को राह दिखाने वाले यशस्वी पत्रकारों को प्रदान किया जा रहा है जिनका चयन पत्रकारिता के दिग्गज नामों द्वारा किया जाता है। इस वर्ष पत्रकार चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता, डॉ पंकज शुक्ला, वीके सिन्हा व प्रफुल्ल श्रीवास्तव शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में अनूप वर्मा, अरविंद राजपूत, विजय जैसवाल, हरीश गंभीर, बच्चन श्रीवास्तव, अशोक ओबेराय, अविनाश दीक्षित, चक्रेश जैन सहित एसआरएस फाउण्डेशन का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की पहुंचने की अपील जादूगर एस. के. निगम द्वारा की गई है।

Exit mobile version