jabalpur

अरुणोदय 2018: पं. अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता सम्मान व पुरस्कार समारोह 20 को

जबलपुर। पत्रकार अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, श्रीमती माया शुक्ला स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार व श्रीमती सुशीला शुुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह अरुणोदय 2018 का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पं.अरुण शुक्ला के निर्वाण तिथि 20 फरवरी की शाम 4 बजे से मानस भवन रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है।

पंकज पटैरिया का होगा सम्मान, ब्रजमोहन शुक्ला, सतीश शर्मा, सुनील दाहिया, संजय मलिक, आशीष राजपूत व भावना ठाकुर होंगे पुरस्कृत
arunoday
सरिता खरे, आशा लाखंडे को मिलेगा श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

इस गरिमामय आयोजन में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से देश, प्रदेश और शहर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में नगर के श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाता आ रहा है। श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन शहर के प्रतिष्ठित संपादकों की चयन समिति जिनमें यश भारत के संपादक श्याम कटारे, दैनिक भास्कर के संपादक सुशील तिवारी, जयलोक के संपादक अजित वर्मा, हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रविन्द्र वाजपेयी, नई दुनिया के संपादक अनूप शाह, पत्रिका के संपादक गोविन्द ठाकरे, हितवाद के संपादक अशुमान भार्गव ने किया। जिसमें वर्ष 2018 के लिए वरिष्ठ पत्रकारिता सम्मान पंकज पटैरिया-प्रदेश टुडे, युवा पत्रकार सम्मान बृजमोहन शुक्ला-दैनिक भास्कर,सतीश शर्मा-पत्रिका, सुनील दाहिया-नई दुनिया, आशीष राजपूत-हितवाद, इलेक्ट्रानिक मीडिया सम्मान संजय मलिक-सहारा समय एवं स्व. माया देवी स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार भावना ठाकुर-दैनिक भास्कर को प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा स्व. श्रीमति सुशीला शुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार सरिता खरे-जमुनिया, कुण्डम परियोजना, आशा लोखंडे-संजय गांधी वार्ड परियोजना नं. 5 को प्रदान किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply