मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटे झमाझम बरसेंगे बादल, घर से निकलें संभल कर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है. मालवा में तो पहले दिन से ही बादल मेहरबान हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि अगले दो दिन घनघोर बारिश होगी. इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. वैसे भीगेगा तो भोपाल भी.
इस साल मध्य प्रदेश में मानसून झूमता हुआ आया है. इसके आते ही मौसम सुहाना हो गया है. भोपाल में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बौछारों से शहर भीगता रहा.

मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में फिलहाल तीन सिस्टम सक्रिय हैं. इस वजह से अगले 48 घंटे तेज़ बारिश के आसार हैं. खासतौर से इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों में तो भारी बारिश की चेतावनी है. मालवा इलाके में गुरुवार को भी बारिश होती रही. रतलाम में पूरे शहर में जगह-जगह पानी भर गया. सड़कें तालाब बन गईं. सीहोर में तो नदी-नाले ज़बरदस्त उफान पर रहे.

भोपाल में आने वाले दो से तीन दिन तक लगातार हल्की हल्की बारिश हो सकती है.  डौरी, अनूपपुर, बैतूल और आसपास के ज़िलों में झमाझम बारिश होने वाली है.

Exit mobile version