Site icon Yashbharat.com

छिंदवाड़ा में 51 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा का आज भूमिपूजन करेंगे भागवत

images 24

छिंदवाड़ा। आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत मंगलवार को एक दिन के लिए छिंदवाड़ा आ रहे हैं। इस दौरान शहर से 18 किमी दूर सिहोरामाल में भगवान शंकर की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के भूमिपूजन के अलावा आरएसएस कार्यालय में बैठक का कार्यक्रम है।

श्री भागवत सड़क मार्ग से नागपुर से छिंदवाड़ा होते हुए सिहोरा माल सुबह 9.30 बजे पहुंचेंगे। जिसके बाद वो दो घंटे कार्यक्रम में रहने के बाद छिंदवाड़ा में आरएसएस कार्यालय पहुंचेंगे। जहां आरएसएस के शिक्षकों और प्रचारकों से बैठक के अलावा विश्राम का कार्यक्रम भी है। जिसके बाद शाम 5 बजे वो नागपुर के लिए लौट जाएंगे।

श्री भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। लिहाजा रिजर्व आईजी बल मौजूद रहेगा। श्री भागवत के साथ 14 वाहनों का काफिला भी रहेगा, जिसमें एंबुलेंस समेत तमाम व्यवस्था रहेंगी।

साथ ही होम गार्ड, एसएएफ और पुलिस के दो सौ जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सोमवार को भी बम निरोधी दस्ते ने शहर में निरीक्षण किया। वहीं एसपी गौरव तिवारी ने सुरक्षा को लेकर समझाइश दी। इसके अलावा प्रशासनिक अमला भी दिन भर कार्यक्रम के लिए लगा रहा।

Exit mobile version