Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

RSS चीफ मोहन भागवत बोले, ‘अयोध्या में बनेगा राम मंदिर’

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा, जो रामचरित्र के जरिए जीवन में कैसे रहना चाहिए, इसकी शिक्षा पूरे विश्व को देगा. आरएसएस प्रमुख ने साथ में यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा तो सम्पूर्ण विश्व को मर्यादा सिखाने वाला भारत खड़ा होगा.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार दोपहर छिंदवाड़ा से 18 किमी दूर सिहोरामाल में भगवान शंकर की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के भूमिपूजन के मौके आए थे. उन्होंने कहा कि ऐसे धाम और मंदिर जगह-जगह बनना चाहिए. इससे आध्यात्म की पवित्रता प्राप्त होगी. अपने करीब 30 मिनट के संबोधन में भागवत ने अध्यात्म, प्रकृति और गौवंश पर अपनी बात रखी. इस मौके पर महाराजा ऑफ नागपुर श्रीमंत राजे मुधोजी भोसले, कार्यक्रम अध्यक्ष जयशंकर साहू भी मौजूद रहे.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि गौवंश काटने के हम कट्टर विरोधी है. गाय काटने की समस्या का निदान सिर्फ एक ही है कि हम गौवंश की रक्षा करें. भागवत ने अपने भाषण के दौरान आपसी संबंधों की आवश्यता पर जोर दिया और गौशाला की महत्ता पर प्रकाश डाला. मोहन भागवत ने इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply