
रायपुर। चुनावी महासमर में स्टार प्रचारकों की बहुत अहम भूमिका होती है। जनसभाओं के जरिए प्रचारक अपनी बातों से जो जादू चलाते हैं, उसका नतीजा सीधे चुनाव के दौरान सामने आता है। जनता को रिझाने के लिए राजनीतिक दल ऐसे चेहरों को प्रचार की कमान देती है, जो अपनी बातों से जनता को रिझा सकें।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए चुनावों की अधिसूचना निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है। 12 नवंबर को 18 सीटों के लिए मतदान होने वाले हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है।
स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व क्रिकेटर अजहस्र्द्दीन सहित कई शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं प्रियंका गांधी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। फिल्म स्टार राजबब्बर का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है।
ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक-
राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
सोनिया गांधी
मनमोहन सिंह
मोतीलाल वोरा
सुशील कुमार शिंदे
अशोक गहलोत
गुलाम नबी आजाद
मल्लिकार्जुन खड़गे
पीएल पुनिया
मुकुल वासनिक
ज्योतिरादित्य सिंधिया
कैप्टर अमरिंदर सिंह
राजबब्बर
प्रमोद तिवारी
अशोक छबन
रणदीप सुरजेवाला
नवजोति सिंह सिद्धू
शक्ति सिंह गोविंद
शैलजा
आशा कुमारी
प्रदीप जैन आदित्य
श्रीप्रकाश जायसवाल
अखिलेश प्रताप सिंह
मोहम्मद अजहरूद्दीन
भूपेश बघेल
टीएस सिंहदेव
ताम्रध्वज साहू
चरणदास महंत
चंदन यादव
नदीम जावेद
अरविंद नेताम
शिव डहरिया
छाया वर्मा
अरुण उरांव
हरमन सिंह
भक्त चरणदास
सुष्मिता देव
शर्मिष्ठा मुखर्जी
रागिनी नायक
नितिन राउत








