Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार की कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑपरेशनल गाइडलाइन तैयार

coronavirus-vaccine-news

Corona Vaccination Maha Abhiyan:

कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑपरेशनल गाइडलाइन भारत सरकार ने बना दी है. पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को ये वैक्सीन कैसे मिले इसका प्लान तैयार कर लिया है.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑपरेशनल गाइडलाइन बनाई है. इसमें कैसे टीकाकरण किया जाएगा इसका पूरा खाका तैयार है. पिछले हफ्ते केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने साफ कार दिया था की सरकार ने कोरोना वैक्सीन के आने के बाद कैसे लोगों तक इसको पहुंचना है इसकी तैयारी कर ली.

हालांकि कौन से वैक्सीन भारत में आनेवाली है ये साफ नहीं है लेकिन सरकार ने तैयारी कर ली है.

 

कैसे और क्या है कोरोना वैक्सीन के गाइडलाइन

 

पहले चरण में करीब 30 करोड लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा. इसमें हैल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 50साल से ज्यादा उम्र के वो लोग जिन्हें कोई और बीमारी भी है साथ ही 50 साल से कम उम्र के वो लोग जिन्हें कोई बीमारी है जैसे मधुमेह, कैंसर, दिल की बीमारी. जैसे हैल्थ केयर वर्कर यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स जैसे लोगों जो सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में काम करते हैं. फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी तीनों सेना, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, मुनिसिपल वर्कर और राज्य की पुलिस.

 

टीकाकरण के लिए पांच लोगो की टीम होगी. इन्हे वैक्सीनेटर ऑफिसर कहा जाएगा. पहला वैक्सीनेटर ऑफिसर एंट्री पर होगा जो दस्तावेज़ देखने के बाद ही सेंटर में आने देगा. इसका बाद दूसरा ऑफिसर Co Win से डाटा मिलाएगा. तीसरा वैक्सीनेटर ऑफिसर डाक्टर होगा और वहीं वैक्सीन देगा. बाकी दो वैक्सीनेटर 30 मिनट तक मरीज को देखेंगे और भीड़ का नियंत्रण भी करेंगे. टीका लगाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. एक दिन में करीब एक सेशन होगा और इसमें करीब 100 से 200 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

 

टीका लगने के बाद 30 मिनिट तक इंतजार करना होगा

 

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ Co Win ऐप पर ही होगी. केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अपलोड किया जा सकता है. इसके अलावा 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति जिन्हें कोई और बीमारी है वो खुद भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति खुद से अपनी जानकारी अपलोड कर रहा है तो 15 डाक्यूमेंट्स मे से कोई उन्हें देने होंगे. यह आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट, कार्ड जोकि केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हो, MNREGA जॉब कार्ड, पैन कार्ड पासबुक बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी की गई, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट, सर्विस आईडेंटिटी कार्ड वोटर कार्ड.

 

वैक्सीनेशन के दौरान दूरी और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा.

 

राज्य सरकारों को वैक्सीनेशन के लिए जरूरी तैयारी करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. इसको लेकर राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर बनाई गई कमेटियों की बैठक भी हो चुकी है. वैक्सीनेशन के बाद सिरिंज और बाकी मेडिकल वेस्ट को कैसे निपटा रन करना है इसके भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

 

पहले चरण में 30 करोड़ लोगो को ये वैक्सीन कैसे मिले इसका प्लान तैयार कर लिया है.

Exit mobile version