Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार की एक और सफलता, सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला

230420124512 sudan unrest 230420

मोदी सरकार की एक और सफलता भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकल लिया गया है। इस काम में सऊदी अरब ने मदद की है। सऊदी अरब ने शनिवार को बताया कि उसने सूडान में फंसे भारत समेत कई देशों के लोगों और राजनयिकों को सुरक्षित निकाला है।

सूडान में ईद के संघर्ष विराम के बावजूद खूनी संघर्ष जारी है। इससे पहले सूडानी सेना ने शनिवार को कहा कि देश के मुख्य हवाई अड्डे सहित राजधानी खार्तूम में संघर्ष जारी रहने के बीच वह अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस के राजनयिकों को सैन्य विमानों के जरिये सूडान से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन देश के ज्यादातर हवाई हड्डे रणक्षेत्र में तब्दील हो गए हैं और राजधानी खार्तूम के बाहर गतिविधियां खतरनाक साबित हुई हैं। सूडान का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद हो चुका है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के करीब 19 हजार नागरिक यहां के गृहयुद्ध में फंसे हुए हैं।

सउदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कई नागरिकों को नौसेना की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें कई मित्र देशों के राजनयिक और नागरिक भी शामिल हैं। जिन देशों के लोगों को सऊदी ने निकाला है उसमें, कुवैत, कतर, यूएई, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्कीना फासो शामिल है। इनको लाल सागर में स्थित सूडान के मुख्य बंदरगाह पोर्ट सूडान से निकाला गया है।

Exit mobile version