Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार का जवानों को दिवाली गिफ्ट,1 रु/मिनट में करेंगे सैटेलाइट फोन से बात

2017 10image 11 33 383138000diwalijawan ll

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने दिवाली के शुभ पर्व पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अलग ही उपहार दिया है। अपनों से कोसों दूर तैनात जवान अब महज एक रुपए प्रति मिनट की दर से सैटेलाइट फोन से बात कर सकेंगे। अभी तक जवानों को पांच रुपए प्रति मिनट की दर से पैसे भरने होते थे। नई दरें दीपावली के पर्व यानी कि आज से ही लागू हो जाएंगी। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने दिवाली की पूर्व संध्या पर कहा कि हम घोषणा कर रहे हैं कि दूरस्थ इलाकों में तैनात सश्स्त्र बलों तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवान अब एक रुपए प्रति मिनट की दर से सैटेलाइट फोन से बात कर सकेंगे। इससे वह अपने परिजनों से कम खर्च में ज्यादा बात कर सकेंगे।’

साथ ही उन्होंने सैटेलाइट फोन पर लिए जाने वाले किराए को भी दिवाली के दिन से खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभी सुरक्षा बलों को सैटेलाइट फोन कनेक्शन के लिए प्रति माह 500 रुपए किराया देना होता है लेकिन अब उन्हें कोई किराया देने की जरूरत नहीं है। सैटेलाइट फोन सेवा सार्वजनिक कंपनी बीएसएनएल दे रही है, पहले यह सेवा टाटा कम्यूनिकेशंस दिया करती थी। शुरुआत में 2009-10 में इसकी कॉल दरें एक रुपए प्रति मिनट थीं जिसे हर पांच साल में संशोधित किया जाना था।

सिन्हा ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब ये दरें नहीं बदलेंगी, इतनी ही रहेंगी। देश में अभी 2500 सैटेलाइट फोन कनेक्शन परिचालन में हैं। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि इससे हर साल तीन-चार करोड़ रुपए का नुकसान होगा, जिसका वहन सरकार करेगी। वहीं सरकार के इस फैसले जवान इस त्यौहार में खुद को अपनों के ज्यादा करीब महसूस करेंगे।

Exit mobile version