दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सैनिकों के भत्तों में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर उन्हें नए साल का तोहफा दिया है। आर्मी अफसरों और सियाचीन ग्लैशियर जैसी ऊंची और दुर्गम जगहों पर तैनात सैनिकों के भत्तों में दोगुना इजाफा किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सैन्य अफसरों और जूनियर कमीशंड अफसरों समेत सैनिकों का सियाचीन अलाउंस फिलहाल 21,000 और 14,000 रुपया है जिसे दोगुना कर 42,500 और 30,000 रुपये प्रतिमाह क्रमश: कर दिया गया है। सबमरीन अलाउंसेज में भी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है।
अब तक यह रैंक के हिसाब से 13,500 रिपये से लेकर 21,000 रुपये तक था लेकिन सरकार ने इसे एक समान करते हुए सभी सबमरीन अफसरों के लिए 25,000 रिपये प्रतिमाह और अन्य कर्मियों के लिए 17,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।
बता दें कि सियाचीन ग्लैशियर में सैनिकों को कठिनतम मौसमी दशाओं में ड्यूटी करनी पड़ती है। हालांकि, अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ड्यूटी आसान नहीं होती। सरकार ने उन ऊंचे स्थानों पर तैनात अफसरों का भत्ता भी मौजूदा दर 16,800 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25,000 कर दिया है जबकि जेसीओ और अन्य जवानों के लिए 11,200 रुपये से बढ़ाकर 17,300 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

