मोदी विधानसभा चुनाव के साथ करा सकते हैं लोकसभा चुनाव ?

नई दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस जयपाल रेड्डी ने आज कहा कि भाजपा तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में हार जाएंगी जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव समय से पूर्व करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी इस हार को सहन नहीं कर पाएंगे और वे हार को लेकर लोकसभा चुनाव में लोगों के सामने नहीं जाना चाहेंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Yashbharat

रेड्डी का कहना है कि इन तीनों राज्यों में भाजपा कमजोर पड़ रही है और मोदी सरकार को यहां हार का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि राजनीति में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि तीनों राज्यों में फिलहाल भाजपा सरकार है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, राजस्थान में वंसुधरा राजे और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के हाथ राज्य की कमान है।
इसे भी पढ़ें-  देश में बहुप्रतीक्षित जनगणना का बिगुल बजा: 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी आबादी की गिनती; चुनाव और बर्फबारी वाले इलाकों को मिलेगी छूट