नई दिल्ली: क्या मोदी सरकार इसी साल के अंत में लोकसभा चुनाव कराने का मूड बना चुकी है? एक साथ चुनाव कराने की जो बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते आए हैं, क्या उसे वह इस साल के आखिर में लागू भी कर सकते हैं? राष्ट्रपति का सोमवार को अभिभाषण और सरकार से मिल रहे संकेतों को कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डिकोड करने में जुटे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।गोोरतलब है कि इस साल मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों में चुनाव होने हैं।
गौरतलब है कि आज बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पहले अभिभाषण में जब सरकार की पिछले पौने 4 साल की उपलब्धियां गिनाईं तो उसमें एक साथ चुनाव की पी.एम मोदी की बात भी दोहराई। राष्ट्रपति ने एक साथ चुनाव की वकालत करते हुए कहा कि हर समय चुनाव का असर विकास पर पड़ता है।







