jabalpur

मेले में धक्कामुक्की पर घोंप दिया चाकू,ले ली जान! देर रात वारदात से सनसनीः पुलिस पड़ताल में जुटी

जबलपुर। बीती रात घमापुर थाना क्ष्ेात्र के अंतर्गत राम मंदिर में मेला देखने के लिये गये एक युवक की तीन बदमाशों ने गत देर रात एकराय होकर चाकू घोंप कर हत्या कर दी और फरार हो गए।इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

इस वारदात से मेले में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई । वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। देर रात हुई इस वारदात के संबंध में पुलिस ने बताया कि मंगल प्रयाग कछियाना निवासी करन समुद्रें पिता राजेश समुद्रे सतपुला स्थित रात मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिये गया हुआ था

जहां पर उसका कछियाना निवासी बाविल कुचबंधिया,संदीप कुचबंधिया एवं आसिफ गोरी से झूले को लेकर पहले धक्का मुक्की हुई उसके बाद गाली गालौच हुई आवेश में आकर तीनो आरोपियों ने करन समुंदे एवं अभिलाष के पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले करन समुदं्रे के सीने में अधिक चोटें आने के कारण उसे सबसे पहले उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां से मेडिकल रवाना कर दिया गया इसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुये सिटी अस्पताल लाया गया जहां आज सुबह 7 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं घायल अभिलाष का उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने इस घटना में तीनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज उनकी गिर$फ्तारी के प्रयास करने मे ंलगी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply