jabalpur

मेरा पीएम बनने का सपना नहीं है: नितिन गडकरी

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का जबलपुर आगमन हुआ। सुबह 10:00 बजे वायुयान से गडकरी नागपुर से जबलपुर आए, इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। जिसमें पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। केंद्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान की उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था की मध्य प्रदेश की सड़कें जबलपुर से बेहतर हैं। इसके साथ ही पत्रकारों के उनसे प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि मैं जहां हूं वहां खुश हूं मेरा प्रधानमंत्री बनने का कोई सपना नहीं है।

Leave a Reply

Back to top button