jabalpur

मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा 4 दिसंबर को ‘सडन डेथ प्रीवेंशन डे’ का आयोजन

जबलपुर। आजकल हार्ट अटैक के कारण मृत्यु की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि डॉक्टर के आने के पहले ही हम मरीज पर पुनर्जीवन तकनीक का इस्तेमाल करें तो उसकी जान बचाई जा सकती है। यह जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति और शहर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉक्टर आर एस शर्मा ने दी ।आपने बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी 4 दिसंबर को राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ‘सडन डेथ प्रीवेंशन डे’ का आयोजन कर रही है। जिसमें शहर के अन्य चिकित्सा संगठनों के साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों की विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जीवन रक्षा के बहुमूल्य उपायों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button