Site icon Yashbharat.com

मेडिकल में सांपों का आतंक

IMG 20181114 170132

जबलपुर। मेडिकल में निर्माणाधीन भवनों में लगातार लगातार जहरीले सांप मिलने से मेडिकल कर्मचारी दहशत ज्यादा है। सांप निकलने का यह क्रम बदस्तूर जारी है, इसी कड़ी में आज मेडिकल स्थित निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माणाधीन कक्ष में एक अजगर मिलने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में मेडिकल प्रशासन ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को बुलाया जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। सर्प विशेषज्ञ दुबे ने बताया कि मेडिकल में विगत 14 दिनों में 25 जहरीले सांपों को इनके द्वारा पकड़ा जा चुका है। जिनमें धामन, कोबरा, पद्म नागिन, अजगर, रसेल वाइपर आदि प्रजातियां शामिल है। वही आज पकड़े गए नर अजगर की लंबाई लगभग 7:30 फीट थी। सुबह मजदूर जैसे ही कक्ष में टाइल्स लगाने के लिए पहुंचे अजगर की तेज फुफकार सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए, सभी कक्ष से बाहर निकल आए और लोगों ने सर्प विशेषज्ञों को बुलाया सर्प विशेषज्ञ द्वारा सांप पकड़े जाने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं मेडिकल क्षेत्र में लगातार निकल रहे सांपों के चलते लोग भयभीत हैं और रात में इन क्षेत्रों से ना निकलने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

Exit mobile version