Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATURED

मुस्लिम परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से गोद लिए बेटे की करवाई शादी, पेश की नई मिसाल

देहरादूनः देश में जहां एक ओर धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़ा ओर मारपीट चलती रहती है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के मुस्लिम परिवार ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। इसमें एक मुस्लिम परिवार ने एक अनाथ हिंदु लड़के को गोद लेकर उसका पालन पोषण कर उसे पढाया। इतना ही नहीं बल्कि उसका हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह भी करवाया।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के सिग्नल मंडी निवासी मोनुद्दीन और पत्नी कौसर ने एक 12 साल के हिंदू लड़के राकेश रस्तोगी को गोद ले लिया। मुस्लिम परिवार से संबंध रखने के बावजूद भी उन्होंने उसकी शादी हिंदू धर्म की लड़की से ही करनी थी। जिसके चलते वह हिंदू धर्म की लड़की तलाशने लगे।

मोथरोवाला के आत्माराम के घर में जाकर उनकी तलाश खत्म हुई। आत्माराम चौहान अपनी बेटी सोनी का की शादी राकेश से करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने राकेश की शादी हिंदू रीति-रिवाज से करवाई। इसके साथ-साथ उन्होंने दुल्हन का अपने घर में स्वागत करके सभी हिंदू रस्मों को पूरा किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply