Site icon Yashbharat.com

मुस्कान को कटनी जिले की पहली महिला क्रिकेटर होने का गौरव मिला, MP की अंडर-23 टीम में जगह

ka250434

mushkan कटनी की प्रतिभावान बेटी महिला क्रिकेट खिलाड़ी मुस्कान विस्वास को क्वाटर फाइनल मुकाबले के लिए अंडर-23 टीम में टी-20 मुकाबले के लिए चयन हुआ है।

जिले के ग्राम रैपुरा निवासी मुस्कान विश्वास पिता पलाश जिले की पहली महिला क्रिकेटर होने का गौरव प्राप्त किया है। मुस्कान का को मप्र क्रिकेट की अंडर-23 टीम में जगह मिली है। 27 दिसंबर को इंदौर में मध्यप्रदेश व कर्नाटक के बीच होने वाले मुकाबले में बतौर आलराउंडर प्रदर्शन करेंगी।

बेटी इन दिनों इंदौर में अभ्यास में जुटी है। उनके प्रदर्शन से महिला आईपीएल में रास्ता खुल सकता है। ये बोर्ड द्वारा मैच कराए जा रहे हैं। ऑल इंडिया टूर्नामेंट में सभी स्टेट के लीग मैच होते हैं। मध्यप्रदेश ने क्वालीफाइ कर लिया है। 27 दिसंबर को क्वार्टर फाइन मैच इंदौर में होगा। बीसीआइ द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में मुस्कान अपने बल्ले व बॉलिंग से जौहर दिखाएंगी। अभी तक के मैचों में बेहतर प्रदर्शन देखते हुए मुस्कान का चयन हुआ है।

Exit mobile version