katni

मुश्किल से मिलता मनुष्य का तन, इसे व्यर्थ न गवाएं

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में बाबा ईश्वरशाह के सानिध्य में दो दिवसीय सतगुरू पर्व का शुभारंभ किया गया। सुबह 7 बजे हरे माधव दरबार में सतगुरू की मौजूदगी में हरे माधव सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के जिलों से आई संगत शामिल हुई। 11 बजे बाबा ईश्वरशाह के साथ मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने सांक्षी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया और उसके बाद उसका अवलोकन किया।

मेले में रूहानी बाल संस्कार के बच्चों द्वारा जीवन के अहम क्षणों को मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

सांक्षी मेला के शुभारंभ पर सतगुरू ने कहा कि भगवान ने लोगों को 84 लाख योनियों से उबारने के लिए अवतरण लिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का तन मुश्किल से मिलता है और इसे व्यर्थ न गंवाकर सत्संग और समाज की सेवा में लगाएं, तभी हम जीवन के भवसागर से पार हो पाएंगे।
निकाली गई शोभायात्रा
सतगुरू पर्व के आज दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे हरे माधव सत्संग का आयोजन हरे माधव दरबार में होगा। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया गया और शाम 5 बजे ढोल- नगाड़ों के साथ उपनरीय क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply