Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

मुलायम के करीबी भगवती सिंह ने दिया शिवपाल के मोर्चा को आशीर्वाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी को इस समय झटका लगा जब मुलायम सिंह यादव के करीबी और समाजवाद के जनक भगवती सिंह ने शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को अपना आशीर्वाद दिया। बताया जाता है कि भगवती सिंह ने अभी आधिकारिक रुप से मोर्चे को थामने की कोशिश नहीं की है। शिवपाल ने भगवती सिंह के आवास पर जाकर मोर्चे का झंड़ा देकर उनका आशीर्वाद लिया।

डॉक्टर लोहिया,चंद्रशेखर और राज नारायण जैसे प्रमुख नेताओं के साथ रहकर भगवती सिंह ने राजनीति सीखी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगा दिया। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से भगवती सिंह समाजवादी पार्टी के विचारिक और सैध्दांतिक विचलन से दुखी थे और इससे वे कई बार सार्वजनिक रूप से व्यक्त भी कर चुके थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply